भिवानी के गांव रतेरा में साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत करते विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और डीसी महा
भिवानी। उदय कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का भिवानी जिले के बवानीखेड़ा और तोशाम क्षेत्र में पहुंची। जहां बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और उपायुक्त महावीर कौशिक ने स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिसार से रवाना हुई साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का बवानीखेड़ा हलके के गांव रतेरा में स्वागत किया। इस मौके पर नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक और डीसी ने यात्रा को तोशाम के लिए रवाना किया। विधायक कपूर सिंह ने कहा कि हमें युवा वर्ग को ड्रग्स के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के नशे से बचाना है। युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है।
वहीं डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संदेश देना है कि हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाना है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में भाग जरूर लेना चाहिए।
तोशाम में एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर हिसार से रवाना किया है। यह यात्रा प्रदेशभर में लोगों को नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीति को जड़मूल से खत्म करने के लिए प्रेरित करते हुए सिरसा में सम्पन्न होगी।