तोशाम। जुई रोड पर एक प्रवासी मजदूर की बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में बिहार निवासी शौकत ने बताया कि वह और उसका भाई जगशेद और दो अन्य व्यक्ति मिल में काम करने के बाद अपने कमरे पर आ रहे थे। उसका भाई जगशेद साइकिल पर सवार था। रास्ते में एक तेज गति से आ रही बोलेरो चालक ने उसके भाई की साइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तोशाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई शौकत की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।