फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: माइलेज, कीमत और आधुनिक फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे ग्राहक

विज्ञापन
शहर में एक बाइक शोरुम पर लगी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन में वाहन खरीदने वाले ग्राहक माइलेज, कीमत और आधुनिक फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। धनतेरस और दिवाली पर नए वाहन खरीदने की परंपरा के चलते दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग के ग्राहक कारों के बजाय दोपहिया वाहनों को तरजीह दे रहे हैं क्योंकि ये कम खर्च में आवागमन और भीड़ से बचने का विकल्प हैं। स्थानीय आवागमन में बेहतर माइलेज और बजट के अनुकूल कीमत भी खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभा रही है। शहर के ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए त्योहारी ऑफर दिए हैं।
ग्राहक शोरूम पहुंचकर विभिन्न मॉडलों की कीमत, रखरखाव, आधुनिक फीचर्स और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भी दिलचस्पी बढ़ रही है। कारोबारियों को दिवाली तक अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार अच्छा रहेगा ऑटोमोबाइल का कारोबार

त्योहारी सीजन में वाहन खरीदने के लिए ग्राहक शोरूम पहुंचने लगे हैं। धनतेरस और दिवाली पर नए वाहन खरीदना शुभ मानने की परंपरा के चलते कारोबारियों को अच्छी बिक्री की आस है। ग्राहकों की जरूरत और बजट को देखते हुए वाहनों पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। लोग दोपहिया वाहनों के विभिन्न मॉडल देखने के साथ कीमत, माइलेज, फीचर्स और किस्तों की जानकारी ले रहे हैं। -विक्रांत वाशन, संचालक, श्रीश्याम बजाज, भिवानी।


वाहन खरीदते समय ग्राहक माइलेज, कीमत, रखरखाव और आधुनिक फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है लेकिन खरीदारी का फैसला वाहन की कीमत और ग्राहक की आर्थिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। कई ग्राहक त्योहारों पर मिलने वाले ऑफर और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद ही वाहन खरीदने का निर्णय लेते हैं। -मोहित गुलिया, सुजुकी, भिवानी।


त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और वाहन खरीदने पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन पसंद कर रहे हैं। दिवाली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वाहन खरीदने से पहले ग्राहक माइलेज, रखरखाव और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी लेने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। -होशियार सिंह, संचालक, एमआरएम होंडा, भिवानी।


धनतेरस और दिवाली पर नए वाहन खरीदने को शुभ मानने की परंपरा के चलते कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों को वाहन की कीमत के अनुसार ऑफर दिए जा रहे हैं। लोग खरीदारी से पहले माइलेज, रखरखाव और फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। स्थानीय आवागमन में बेहतर माइलेज और बजट के अनुकूल कीमत भी ग्राहकों की प्राथमिकता है। -राजकुमार मिश्रा, सीईओ, प्राइड़ टोयटा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें