फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवसर पहाड़ी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
देवसर मां दुर्गा माता मं​दिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। सप्तमी और अष्टमी पर देवसर पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिर कमेटी की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मेले में जुटने वाली भीड़ को लेकर नाकाबंदी की।
विज्ञापन

मंदिर में वीरवार-शुक्रवार की मध्य रात को नवविवाहित जोड़ों के पूजन और बच्चों का मुंडन कराने वाले परिवार भी जुटे थे। मंदिर में हर साल माता के दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। मंदिर परिसर से करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे में मेला परिसर भी सजता है। ऐसे में वाहनों का प्रवेश भी बैरिकेडिंग के जरिये बंद किया गया।
देवसर पहाड़ी माता मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इसी वजह से देश विदेश में रहने वाले श्रद्धालु भी नवरात्र पर यहां आते हैं। सप्तमी की शाम को ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। अष्टमी को भी मंदिर में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मंदिर की सीढ़ियों पर भी स्वयं सेवक श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात रहे। वहीं मंदिर परिसर में ही मेडिकल सेवाओं की टीम भी तैनात की गई। देर रात को मंदिर में पूजन के लिए भी काफी श्रद्धालु पहले से ही मंदिर में पहुंचे। शहर के नया बाजार स्थित भोजावाली देवी माता मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वहीं शाम को मंदिर में काफी भीड़ देखी गई। अष्टमी पर घरों के अंदर भी कंजका पूजन शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद घट स्थापना कर नौ दिनों तक माता के व्रत रखने वाले अपना अनुष्ठान कंजका पूजन के साथ पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें