फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेवानिवृत्त सूबेदार के बंद मकान में चोरी

Thu, 01 May 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव पिंजोखरा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार रामस्वरूप ने अपने बंद मकान से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था के चलते वे टोहाना में अपनी बेटी के पास रहते हैं और करीब डेढ़ माह पूर्व उन्होंने मकान संभालकर उसकी चाबी अपने भतीजे भूपसिंह को सौंप दी थी। 28 अप्रैल को भूपसिंह जब मकान की सफाई करने गया तो बाहर से ताला लगा मिला। ताला खोलने पर अंदर कमरे की कुंडी टूटी हुई पाई गई। रामस्वरूप को सूचना दी गई और उन्होंने आकर जब सामान की जांच की तो पाया कि वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, बैटरी-इन्वर्टर, पानी की मोटर, दो गैस सिलिंडर, हुक्का, कपड़े और सोने के आभूषण चोरी हो चुके थे। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें