भिवानी। एक महिला अधिवक्ता ने अधिवक्ता पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला बृहस्पतिवार देर सायं का है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता ने बताया कि उक्त अधिवक्ता उसके घर आया और उसके छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने एक अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रही सिविल लाइन थाना से महिला हेड कांस्टेबल बसंती ने बताया कि अधिवक्ता सोनू घनघस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।