गांव झिंझर में घर में बनाई गई दीवार को हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष से एक तो दूसरे पक्ष से दो महिलाएं घायल हुई हैं। उपचार के लिए उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला गीता ने बताया कि उन्होंने मकान में अपनी साइड कई साल पहले दीवार बनवाई थी। बुधवार सुबह जब दीवार तोड़ने लगे तो परिवार के ही कुछ लोगों ने विरोध जताया। उसने दीवार पर अपना मालिकाना हक बताया तो उक्त लोग तैश में आ गए और उन पर हमला बोल दिया। घटना में वह घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल निमिता व शकुंतला ने बताया
दीवार पर उनका हक है और दूसरे पक्ष के लोग बिना अनुमति के इसे ढ़हा रहे थे। जब उन्होंने विरोध जताया तो उन पर हमला बोल दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।