अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
मामला रविवार देर सायं लोहारू के देवीलाल चौक के पास का है। यहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी। जिससे युवक बीच सड़क ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुजरात के सूरत जिले के मंगल जीवन पार्क कढ़ोदरा वासी रतन सिंह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसका परिवार फिलहाल झारखंड में रहता है और वह एक साल से हरियाणा में रह रहा था।
मामले में लोहारू थाना से जांच अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।