फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन चावल खाने के बाद महिला सहित दो बच्चों मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/बाढड़ा।
विज्ञापन

जिले के गांव किष्कंधा में विषैले पदार्थ के प्रभाव से दो बच्चों व उनकी मां की मौत हो गई। परिस्थिति और मौत के कारण पर अभी रहस्य बना हुआ है। मगर परिजनों को शक है कि तीनों ने जो नमकीन चावल खाए थे, संभवतया उसमें कोई जहरीला जानवर गिर गया। इस कारण से तीनों की मृत्यु हो गई। फिलहाल इसी थ्यूरी पर चलते हुए पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है। निजी अस्पताल से तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे किष्कंधा वासी किसान सुरेश की पत्नी करीब 30 वर्षीय नीलम, दो बच्चों नौ वर्षीय बच्ची निशा व छह वर्षीय बच्चे उपदेश की हालत संदिग्ध परिस्थितियों में बिगड़ गई। महिला उल्टियां करने लगी, तो बच्चे अचेत होकर जमीन पर गिए गए। परिजनों तीनों को उपचार के लिए तीनों को भिवानी के चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान पहले दोनों बच्चों की मौत हुई और शाम करीब पांच बजे महिला ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। सूचना पर मृतका नीलम के मायके गांव दगड़ौली से परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतका के भाई प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों ने सुबह नमकीन चावल खाए थे, जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ी। परिजनों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि चावल में कोई जहरीला जानवर गिरा है, जिस कारण यह सब हुआ। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मामले में बाढड़ा थाना से एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला व दोनों बच्चों की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि खाने में कोई जहरीला जानवर गिरा लगता है। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। सुबह पोस्टमार्टम होगा और सैंपलों की लैब से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मातम और चर्चाएं
महिला व दोनों बच्चों की मौत से किसान सुरेश का पूरा परिवार ही बिखर गया। तीनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मृतका नीलम की दूसरी बहन भी इसी परिवार में विवाहिता है। हादसे को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी है। चर्चाएं है कि मानसिक तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया है।
फोटो 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें