फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन पहले कहासुनी के बाद ट्रक से रौंदकर मार डाला

Fri, 24 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
s - फोटो : getty images
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव शीशवाला निवासी विक्रम की ट्रक से रौंदकर हत्या करने के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह करीब बीस दिन पूर्व हुई कहासुनी बताया। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। मृतक के चाचा के बयान पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांव शीशवाला निवासी विक्रम की 16 जून को गांव निवासी चालक संदीप ने अपने ट्रक से रौंदकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया था। जहां 17 जून की सुबह मृतक के चाचा के बयान पर संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। तब से ही हत्यारोपी संदीप पुलिस को गच्चा देकर फरार चल रहा था। आरोपी को सदर पुलिस ने बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इसके बाद जब आरोपी से हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व भी उसकी विक्रम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान बीचबचाव करने पर मामला शांत हो गया था, मगर उसके मन में टीस थी। इसी कारण उसने 16 जून को अपने ट्रक से रौंदकर विक्रम की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

वारदात में प्रयोग किया गया ट्रक पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि करीब 15-20 दिन पहले हुई कहासुनी के कारण उसने विक्रम की हत्या की। कबूलनामे के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। - देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें