फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के परिवार को किया बेसुध, नगदी और स्कूटी चोरी

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। तीन दिन पहले हालू मोहल्ले में 80 लाख की चोरी के बाद अब चोरों ने सोमवार की रात को रामनगर में परचून की दुकान चलाने वाले एक परिवार को बेसुध कर नगदी, स्कूटी आदि चोरी कर लिया।  चोर आर्टिफिशियल ज्वेलरी को असली समझ कर ले गए इसलिए परिवार बड़े नुकसान से बच गया। इसके अलावा चोर सात हजार नगद और स्कूटी ले उड़े। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने रामनगर निवासी परचून की दुकान चलाने वाले पूर्ण चंद महता के मकान को अपना निशाना बनाया। पूर्णचंद परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोए हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जब छह बजे उनकी आंख खुली तो नीचे जाकर देखा तो मकान में सामान बिखरा था और ताले खुले थे। एक दरवाजे की जालियां उखाड़ रखी थी। पूर्णचंद ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को सुबह आंख में जलन की समस्या हुई। आंख खोली नहीं जा रही थी। ऐसा लगा कि किसी ने कुछ डालकर बेसुध किया हो। चोर एक दरवाजे की जाली काटकर अंदर घुसे और अलमारी से नगदी, आभूषण चोरी कर ले गए। पूर्णचंद महता ने बताया कि चोर अलमारी से सात हजार की नगदी, चार-पांच चांदी के सिक्के, एक मोबाइल, एक नई स्कूटी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में चौकी इंचार्ज एएसआई हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें