फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली की रात हुईं आग लगने की आधा दर्जन घटनाएं

Fri, 13 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दीपावली पर्व पर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आग लगने की घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इन घटनाओं कारण कहीं आतिशबाजी बनी तो कही शॉर्ट सर्किट रहा। दमकल विभाग की गाड़ियां इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए रात भर सड़कों पर दौड़ती नजर आई। ।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट बना मिल में आग का कारण
शहर के कनीना रोड स्थित हिम्मत कॉटन मिल में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट केे चलते चिंगारी सुलगी जो बाद में आसपास रखी रूई तक फैल गई। रूई को आग की तेज लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। दिन का समय होने के कारण आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। श्रमिकों व आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया। दमकल की एक गाड़ी तत्काल मौके पर जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
पशुचारे में लगी आग
आग की दूसरी घटना गांधीनगर में हुई। बताया जाता है कि यहां आतिशबाजी आदि की वजह से  खुले में रखे पशुचारे में आग लग गई। मनफूल सिंह का हजारों का पशु चारा जल गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग को बुझाया। तीसरी घटना में गांव सरूपगढ़ में खुले में रखी हजारों की लकड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग के बढ़ते देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा गांव गुडाना में किसान सुखबीर सिंह का हजारों का सूखा चारा आग की भेंट चढ़ गया। गांव के बाहरी क्षेत्र में रखी करीब 50 मन  पुलियां जलकर हो गई। किसान को हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मकान में हजारों का सामान जला
शहर में मार्केट कमेटी कार्यालय के समीप मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने तत्परता से मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर गांव कलियाणा में धान की पराली व हजारों की बाजरे की पुलियां जल गई। ग्रामीण जीवनराम ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने  मौके पर जाकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें