चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड पर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चुरा लिए गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके से फिंगर प्रिंटस लिए।
जानकारी के मुताबिक नगर के लोहारू रोड स्थित एमसी कालोनी निवासी अध्यापक सुबोध परिवार समेत कही बाहर गए हुए थे। रविवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरो ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा। अलमारी में रखी नगदी व लाखों के जेवरात चुरा लिए। सोमवार सुबह किसी ने सुबोध को घटना की सूचना दी। सुबोध के मुताबिक सूचना मिलने पर वह वापस दादरी शहर आया। घर आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था तथा सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। सामान आदि की जांच करने पर यह 2.70 लाख की नगदी और जेवरात गायब मिले। आस पास से लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच शहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जंाच पड़ताल की तथा आसपास पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शहर पुलिस थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से फिंगर प्रिंटस आदि ले लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सका है। मकान मालिक सुबोध की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।