फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाना में बसौले से पत्नी की निर्मम हत्या

Mon, 09 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना में लकड़ी छीलने वाले उपकरण बसौले से एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के मुंह और गर्दन पर कई वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी दो महीने के अपने बेटे को लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों की नजर पड़ गई। उसे भागने नहीं दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। हत्या के पीछे मुख्य वजह घरेलू तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात रविवार दिन में 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। ग्रामीणों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विरेंद्र कारपेंटर है और दो साल पहले बिहार निवासी सोनिया से शादी हुई थी। करीब दो महीने पहले सोनिया ने लड़के को जन्म दिया था। रविवार दोपहर ग्रामीण उस समय सकपका गए, जब वीरेंद्र के कपड़ों पर खून लगा मिला। ग्रामीणों ने उसे वहीं रोक लिया और उसके घर पहुंचे तो सोनिया की हत्या का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज सूरजभान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक आरंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। यह भी पता लगा है कि आरोपी अपनी पत्नी को पिछले हफ्ते-दस दिनों से पीट रहा था।
मां-बीवी के विवाद को सुलझाने की लगाई थी गुहार
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी वीरेंद्र अपनी पत्नी व दो माह के बेटे के साथ गांव की चौपाल में बैठ गया और ग्रामीणों से गुहार लगाई कि मेरी पत्नी व मेरी मां की किसी तरह सुलह करवा दो, नहीं तो हम दोनों यही चौपाल में ही रहेंगे। उस समय गांव वालों ने किसी तरह समझाकर विरेंद्र को अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचाया था।
विज्ञापन

वर्जन:
महिला की हत्या की सूचना मिली थी। शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है। आरोपी वीरेंद्र की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सूरजभान, मुंढाल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें