भिवानी। कितलाना गांव के ऑटो चालक रमेश मलिक की हत्या गाली देने पर की गई थी। हत्या से पहले हत्यारों ने रमेश के साथ शराब पी और मीट की सब्जी खाई। दोनों उसे उठाने में कामयाब नहीं हुए तो गांव के ही एक अन्य को बुलाया और शव को चौराहे में डाल दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। तीसरा अभी फरार है।
कितलान गांव में शनिवार में रात ऑटो चालक करीब 42 वर्षीय रमेश मलिक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। रमेश का शव रविवार सुबह गांव में ही कुम्हारों के चौक के पास मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच की तो गांव के ही एक व्यक्ति सत्यवान पर शक हुआ। जिसे पकड़कर गहनता से पूछताछ की तो सारा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक युवक मोनू को भी काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रमेश मलिक की हत्या सत्यवान के कमरे पर की गई। मृतक रमेश शराब पीने का आदि था और शनिवार रात शराब पीने के बाद वह सत्यवान के पास चला गया। जिसने मीट की सब्जी बनाई थी। वहां उसने, सत्यवान व एक अन्य ग्रामीण दलीप ने शराब पी। शराब पीने के बाद रमेश गाली देने लगा। जिससे खफा सत्यवान और दलीप ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों ने भी शराब पी रखी थी तो रमेश के शव को उठाने में दिक्कत आ रही है। जिसके बाद दोनों गांव के ही एक युवक मोनू को बुलाकर लाए। तीनों ने मिलकर शव को चौक पर फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सत्यवान और मोनू को काबू कर लिया है जबकि दलीप अभी भी फरार है।
हत्या करने के बाद भी पी शराब और खाया खाना
रमेश के साथ झगड़ा खाना खाने के दौरान रात करीब 10 बजे ही हो गया था। इसी दौरान दोनों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने हत्या के बाद भी शराब पी और खाना खाया। देर रात शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। शव को कही और फेंकने की प्लानिंग थी मगर भारी होने के कारण चौक पर ही छोड़ दिया।
वर्जन:::
कितलाना वासी रमेश मलिक की हत्या मामले में ग्रामीण सत्यवान व मोनू को काबू किया गया है। रमेश की हत्या सत्यवान के कमरे पर की गई। सत्यवान और दलीप ने मिलकर हत्या की और शव फेंकने के लिए मोनू को बुलाया। सत्यवान और मोनू काबू कर लिए है और दलीप की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
उदमीराम, थाना प्रभारी, सदर थाना।