गांव सांजरवास में बुधवार रात को संदिग्ध हालात में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। युवक अनिल बुधवार रात को परिजनों के सोने के बाद घर से निकल गया। सुबह राहगीरों ने उसका शव नहर के पास पेड़ से लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतरवाया।
मृतक के बड़े भाई प्रेम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले अनिल का गांव फौगाट के एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उक्त युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रखी है व लगातार धमकियां दे रहा है। जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मृतक के भाई के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।