दोस्तों में धौंस जमाने के लिए एक युवक ने 15 हजार रुपये में बिहार के युवक से रिवाल्वर खरीदा था। जिसे एंटी व्हीकल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से रिवाल्वर के अलावा 44 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। युवक के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एंटी व्हीकल स्टाफ टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण कुमार मलिक को सूचना मिली थी कि कोंट रोड पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां दबिश दी तो युवक पुलिस को देख भागने लगा। मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 38 बोर का एक रिवाल्वर और 44 जिंदा कारतूस बरामद किए। मलिक ने बताया कि पकड़ा गया युवक कोंट रोड का ही रहने वाला रोशन लाल है। उस पर लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। इसी कारण दोस्तों में धौंस जमाने के लिए उसने यह पिस्तौल बिहार के एक युवक से खरीदा था। युवक के खिलाफ शहर थाना में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिहार का युवक जिसके पास से पिस्तौल खरीदा गया है, वह अभी फरार है।
फोटो 07
--------
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार
भिवानी। शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से सात बोतल अंग्रेजी शराब और 70 क्वार्टर देशी शराब बरामद किया है। थाना शहर भिवानी पुलिस के प्रधान सिपाही अमर सिह ने कौंट वासी रमेश को शराब की अवैध बिक्री करते गिरफ्तार किया। उन्होंने ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश गलत तरीके से शराब की बिक्री करता है। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। जिसके बाद छापेमारी कर दबोचा।