फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चार साल के मासूम से किया कुकर्म

Tue, 16 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग स्थित एक मंदिर के समीप सोमवार शाम को एक युवक चार साल के मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर उठा ले गया। उसने सुनसान कमरे में ले जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कस्बा निवासी नवीन सोमवार शाम गली में खेल रहे उसके चार वर्षीय बेटे को बहला फुसलाकर उठाकर ले गया। परिजनों ने बेटे की काफी तलाश की तो किसी ने बताया कि एक युवक बच्चे को एक सुनसान कमरे में लेकर गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने देर शाम को ही आरोपित और बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके चरखी दादरी कोर्ट मेें किया। जहां से कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हत्या और दुष्कर्म प्रयास में जा चुका है जेल
6 नवंबर 2012 को एक 6 साल की लड़की को परचून की दुकान से कुरकुरे दिलवाने के बहाने से जोहड़ पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। लड़की के रोने पर उसने दुष्कर्म तो नहीं किया। लेकिन किसी को बताने के डर से युवक ने लड़की की हत्या करके उसे रामेश्वर तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में डीएसपी दादरी की जांच में संदिग्ध भूमिका के चलते तत्कालीन एसपी बी सतीश बालन को पंचायत में हाथ जोड़कर पुलिस की ओर से माफी भी मांगनी पड़ी थी। आरोपी को उस समय नाबालिग होने के कारण उसे बोस्टल जेल भेजा गया था। जो कि 2 साल कुछ महीने बाद ही रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें