फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के मामले में एक महिला द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। बाढड़ा थाना पुलिस ने इन आदेश की पालना करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने यह जांच हिसार जिला पुलिस को भी सौंपी है।
विज्ञापन


उपमंडल के एक गांव निवासी लड़की ने हिसार जिले के स्याहड़वा के दो लोगों पर दुराचार करने, विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय दिलाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद भिवानी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आदेश मिलते ही एडीए से राय लेकर महिला की शिकायत पर स्याहड़वा जिला हिसार के तीन भाईयों, उनकी माता व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच हिसार पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। थाना प्रभारी सूरजभान ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर मामले से संबधित हिसार थाने को भेज दिया है। अब हिसार पुलिस ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें