दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर गांव घसौला के समीप पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। शनिवार सुबह मंदौला निवासी संजीव अपने पड़ोसी हरविंद्र के साथ किसी काम से शहर आया था। कुछ देर बाद दोनों काम निपटाकर गांव जाने के लिए निकले थे। गांव घसौला के समीप स्थित शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
एक्सीडेंट की सूचना हमारे पास आई थी। इसके बाद जब जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचा तो वहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों पीजीआई में उपचाराधीन है और जांच अधिकारी बयान दर्ज करने गया हुआ है। घायलों के बयान दर्ज होते ही आरोपी चालक को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। -देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी