फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाढड़ा से दादरी मार्ग पर पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार जमींदार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। हुई गांव वासी जमींदार राजबीर अपने एक साथी मुकेश के साथ बाइक से जा रहा था। जब वह बाढड़ा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दादरी मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से एक पिकअप डाला गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में जमींदार राजबीर को गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसका भाई जमीदारा करता था और रात को बाइक से घर लौट रहा था। मामले में बाढड़ा थाना से एसएचओ देशराज ने बताया कि पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार राजबीर की मौत हुई है। पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें