पुलिस ने गांव अटेला के समीप पत्थरों से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ कर चालक व मालिक के खिलाफ क्षमता से अधिक भार ढोने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि अटेला कलां की तरफ से आ रहे एक डंपर को रूकवाकर पुलिस ने इसमें लोड माल के वजन संबंधित कागजात डंपर चालक से मांगें। डंपर चालक के पास पर्ची नहीं मिली। पुलिस ने धर्मकांटे पर ले जाकर डंपर का वजन करवाया तो इसमें क्षमता से अधिक भार मिला। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर लापरवाही से गाड़ी चलाने व लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में चालक संजीव व मालिक कमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।