फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स गाड़ी और बाइक टकराई, एक की मौत

Wed, 02 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहारू रोड पर महेंद्रा एजेंसी के पास मैक्स और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मैक्स सवार तीन अन्य को भी चोट आई।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां दिनोद वासी प्रवीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। दिनोद वासी प्रवीन व नरेश बाइक से भिवानी आ रहे थे। जब वे भिवानी में लोहारू रोड पर महेंद्रा एजेंसी के पास पहुंचे तो लोहारू रोड से आई एक मैक्स गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक दूर जा गिरी और उस पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मैक्स में सवार भांड़वा वासी हरपाल, हंसावास वासी राजेश और बाढड़ा वासी मोहन लाल को भी चोट आई।
विज्ञापन


 सभी को सामान्य अस्पताल लाया गया। बाइक सवार प्रवीन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रवीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मैक्स चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें