फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ बुआ के लड़के ने ही की युवक की हत्या

Sun, 19 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई की हत्या मामले में गवाह बने एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने अपने साथी संग मिलकर गला घोंट हत्या कर दी। मृतक के साथी पर भी हमला किया गया मगर उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार देर रात करीब सवा दो बजे का है। बाढड़ा वासी करीब 25 वर्षीय युवक गोनी अपने दोस्त मुकेश, अपनी बुआ के लड़के राजा व उसके दोस्त विकास विक्की के साथ सांय छह बजे ऑटो में बैठकर बहल के पास एक सगाई समारोह में शिरकत करने गये थे। कार्यक्रम से लौटते समय विवाद हुआ। आरोप है कि राजा और विकास ने मिलकर पहले गोनी को खूब शराब पिलाई और फिर ऑटो स्टार्ट करने वाली रस्सी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। गोनी के साथी मुकेश ने भागकर अपनी जान बचाई। हत्या के बाद शव को बाढड़ा से ढिगावा मार्ग पर खेतों में फेंक आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने सूचना के बाद लोहारू में दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मृतक के भाई संजय ने बताया कि गोनी अपने साथी मुकेश और बुआ के लड़के राजा के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। रास्ते में राजा और उसके साथी विकास ने गोनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक संजय मजदूरी करता था और उसे एक लड़का व एक लड़की है।

चचेरे भाई की हत्या में गवाह बना था मृतक गोनी व मुकेश
मृतक गोनी व मुकेश बचपन के दोस्त थे। गोनी के चचेरे भाई उदय सिंह की हत्या मामले में भी राजा नामजद है। मृतक गोनी व उसका साथी मुकेश इस केस में गवाह बने हैं। मृतक गोनी के भाई संजय ने बताया कि उदय सिंह की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोनी गवाह था। इसी पुरानी रंजिश में राजा ने उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


मुझे मार रहे हैं
मृतक गोनी की रात को जब पिटाई व हत्या की गई, उससे पहले उसने अपने भाई संजय को फोन किया और बताया कि मुझे मार रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। संजय ने बताया कि रात सवा दो बजे फोन आया था। इसके बाद फोन नहीं मिला इसके बाद मुकेश को फोन मिलाया तो उसने बताया कि गोनी को राजा व विक्की मार रहे हैं और उसने भागकर अपनी जान बचाई है।

गोनी नामक युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई संजय की शिकायत पर राजा व विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

एएसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी
बाढड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें