फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे सहित आठ कारतूस भी बरामद

Sun, 19 Mar 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चार युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर एक तमंचा व आठ कारतूस और बरामद कर लिए। आरोपियों से एक पिस्टल पूर्व में ही बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के पास कार को घेराबंदी कर पकड़ा था, जिसकी तलाशी लेने पर गाड़ी से एक पिस्टल सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया था, जिनसे पूछताछ कर पुलिस उनसे जुडे़ नेटवर्क को खंगालने का  प्रयास कर रही थी। शनिवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता में  क्षेत्राधिकारी झिंझाना आनंद कुमार वर्मा ने बताया पकड़े गए बदमाशों में थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान निवासी हरवीर पुत्र साधु सिंह, पंजाब के विरयाली मोहल्ला निवासी सिमरजीत सिंह पुत्र बागसिंह,  सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बट्टन वाला निवासी पंकज पुत्र यशपाल, अंबाला के शाहसमल्हेड़ी निवासी संदीप पुत्र करम सिंह ने थानाभवन क्षेत्र के ग्राम भैंसानी के इस्लामपुर निवासी महताब राणा पुत्र सिपेदार से एक पिस्टल 20 हजार रुपये में खरीदी थी।

पूछताछ में पुलिस को इनकी गाड़ी से पिस्टल, एक तमंचा 12 बोर, नौ कारतूस, एक खोखा और एक चाकू मिला। हरवीर पुत्र साधुराम पर थाना थानाभवन में अवैध शराब तस्करी के मुकदमे  दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस ने भैंसानी में महताब को पकड़ने के लिए छापामारी की, परंतु  महताब नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने महताब सहित पकडे़ गए चारों के खिलाफ आर्म्स  एक्ट की धारा 147,148,149,307 व धारा 25 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि महताब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल, एसआई शोकेंद्र पाल सिंह, कांस्टेबल कपिल कुमार,  मो. आरिफ, विजय कुमार, सुनील कुमार, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें