कस्बे के एक गांव में घर में घुसकर युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करनेे का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 मई की रात्रि एक युवक उनके घर में घुस आया और उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 452, 506 व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बौंद पुलिस थाना प्रभारी शमशेर मान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।