फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मेडिकल स्टोर पर छापा: गर्भपात की दवाई बेचता संचालक गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बना की कार्रवाई

Fri, 02 Jun 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि गांव गोलागढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात की किट दी जा रही है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम गठित की गई। टीम वीरवार को शाम करीब तीन बजे गांव गोलागढ़ में पहुंची और फर्जी ग्राहक को प्राप्त सूचना में बताए गए मेडिकल स्टोर पर भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव गोलागढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर एक मेडिकल व जनरल स्टोर संचालक को अवैध रूप से गर्भपात की किट बेचते हुए दबोचा है। आरोपी 800 रुपये में गर्भपात की किट ग्राहकों को दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर जुई पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान नवीन और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि गांव गोलागढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात की किट दी जा रही है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम गठित की गई। टीम वीरवार को शाम करीब तीन बजे गांव गोलागढ़ में पहुंची और फर्जी ग्राहक को प्राप्त सूचना में बताए गए मेडिकल स्टोर पर भेजा। मेडिकल स्टोर संचालक ने फर्जी ग्राहक को 800 रुपये में गर्भपात की किट देने का सौदा तय किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
फोन पर अपने पड़ोस में लगती किराना स्टोर से आरोपी सुमित को गर्भपात की किट देने के लिए कहा। सुमित ने फर्जी ग्राहक को गर्भपात की किट दी और टेबलेट लेने का समय सारिणी बताई। यहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने इस बारे में जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी। वहीं, इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नवीन और सुमित को नामजद करके संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें