फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या कर शव जलाने का प्रयास

Sat, 13 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलखपुरा स्थित इनेलो नेता के फार्म हाउस पर अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय चौकीदार की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव पर तूड़ी डालकर जलाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बीती रात साढ़े दस बजे सत्यनारायण इनेलो नेता के अलखपुरा गांव के बाहरी इलाके में बने फार्म हाउस की रखवाली के लिए घर से निकला था। शुक्रवार शाम परिजनों को हत्या की सूचना मिली। मृतक सत्यनारायण के बेटे संदीप ने बताया उसके पिता वीरवार रात लगभग साढे़ दस बजे सुनील लांबा के खेत की रखवाली रखने के लिए घर से गए थे। उन्हें खेत के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उसका पिता शराब पीकर धूप में सोए हुए हैं जाकर संभालो। इस पर वह अपने पिता को देखने के लिए फार्म हाउस में बनी धर्मशाला पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। वह दीवार फांद पिता को जगाने लगा तो देखा कि सिर पर कई वार करके चोट मारी गई है। चारपाई के नीचे खून गिरा हुआ था। इतना ही नहीं शव के ऊपर तूड़ी भी डाल रखी थी। उस पर थोड़ी सी आग भी लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया मृतक के पुत्र संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शरीर पर तूड़ी डाली हुई थी। एक जगह तूड़ी जली हुई भी दिखाई दे रही है। आग लगाने की कोशिश भी हो सकती है, जांच के बाद ही यह बात स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें