फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फैक्ट्री में आग, करोड़ों का नुकसान

Thu, 19 Nov 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-रोहतक मार्ग पर रेलवे फाटक के पास एक पाइप फैक्ट्री में मंगलवार देर रात आग लग गई। करीब 12 दमकल वाहनों ने करीब सात घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने से फैक्ट्री में रखा करोड़ों का सामान जल गया। फैक्ट्री में खड़ी एक गाड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। फैक्ट्री मालिक ने आगजनी की घटना में शार्ट-सर्किट न होने की बात भी कही है। मालिक ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

रोहतक फाटक के समीप श्री लक्ष्मी महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी में मंगलवार रात 11:30 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। कुछ समय बाद फैक्ट्री मालिक संदीप गोयल को किसी व्यक्ति ने आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर संदीप परिजनों सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे संदीप ने आग भड़कती देख दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन यह नाकाफी था।

बाद में अन्य जिलों से फायर ब्रिगेड की 10 और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने में सात घंटे का समय लगा। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग बुझी।

रातभर नहीं सोए आस-पास के लोग
फाटक के समीप रहने वाले संदीप, जगवंती, सुभाष और मधु ने बताया कि इतनी भीषण आग जिंदगी में उन्होंने पहली बार देखी। शोर-शराबा होने पर वो खुद फैक्ट्री के पास गए। दूर तक भी आग की लपटों की तपन महसूस की जा सकती थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो अपने घर आ गए। सारी रात दमकल विभाग की गाड़ियां चक्कर लगाती रही। पूरी रात घरों में उन्होंने जागकर बिताई।

समय पर नहीं मिले गाड़ियों के चालक
रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी थी। करीब पौने 12 बजे आगजनी की घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी। वहीं इस दौरान स्थानीय मार्केट कमेटी में खड़ी गाड़ी का चालक नहीं मिला। दमकल विभाग का चालक मौके पर पहुंचा और वहां से गाड़ी लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। इस भाग-दौड़ में करीब एक घंटे का समय लग गया।

यहां से पहुंची गाड़ियां
भिवानी-4
रोहतक-2
महेंद्रगढ़-2
बहादुरगढ़-2
दादरी-2

शार्ट-सर्किट नहीं है घटना का कारण
फैक्ट्री मालिक संदीप गोयल ने बताया कि आगजनी की घटना का कारण शार्ट-सर्किट नहीं हो सकता। फैक्ट्री से जाते समय वो मेन स्विच काटकर गए थे। वैसे भी शार्ट-सर्किट से निकलने वाली चिंगारियों से पाइप इतनी जल्दी आग नहीं पकड़ते। घटना कैसे हुई वो कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन


हमारे पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। अगर लिखित में शिकायत आती है तो पुलिस मामले की जांच कर आगजनी की घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। - सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें