फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: बापोड़ा में समुदाय विशेष के बाप-बेटे के साथ मारपीट, पुलिस टीम ने गांव का जायजा लिया

Fri, 04 Aug 2023 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

गुरुवार देर रात सदर थाना एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव का जायजा लिया। दो नामजद सहित सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के बापोड़ा में गुरुवार की रात एक समुदाय विशेष के बाप-बेटे के साथ मारपीट की गई। दो समुदायों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक और उसके पिता को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल युवक के बयान पर गांव के ही दो नामजद सहित सात युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से किशनगंज बिहार निवासी युवक फिलहाल गांव बापोड़ा में अपने परिवार के साथ रह रहा है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त की रात नौ बजे वह अपने घर के बाहर था। इसी दौरान गांव के ही जीतू बॉक्सर और रवि वहां पहुंचे। इन लोगों के पूछने पर अपना नाम और पिता का नाम भी बता दिया।

युवकों ने कहा कि अपने पिता को बुलाना कुछ काम है। उसके पिता जब बाहर आए तो आरोपी युवकों ने उसके पिता के साथ हाथापाई की। इसका विरोध करने पर उनके पिता के सिर में पत्थर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल मेंं भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में जीतू और रवि सहित करीब सात युवकों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें