फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारण में करंट से किसान की मौत

Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव धारण के खेत में कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से खरकड़ी माखवान निवासी अधेड़ किसान की मौत हो गई।गांव खरकड़ी माखवान निवासी जयबीर पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन पट्टे पर लेकर हिस्सेदारी में खेती करता था। हर रोज की तरह खेत में काम कर रहा था कि रविवार सायं करीबन आठ बजे जयबीर सिंचाई के लिए नलकूपों की लाइन बदल रहा था। इसी दौरान उपर से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट की लाइन से पाइप टकरा गया।
विज्ञापन


बिजली की लाइन से पाइप टकराने के बाद जयबीर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि किसान जयबीर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें