फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: डीएसपी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घर से दिल्ली ड्यूटी जाने के लिए निकला था, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 24 Apr 2023 02:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव कोंट निवासी दर्शन कुमार ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार  सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक पर कार्यरत है। कृष्ण रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव कोंट से बुलेट बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से ड्यूटी के लिए निकले डीएसपी रैंक का एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के तलाश करने पर भी लापता के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में परिजन ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लापता की पहचान गांव कोंट निवासी कृष्ण के रूप में हुई
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोंट निवासी दर्शन कुमार ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार  सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक पर कार्यरत है। कृष्ण रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव कोंट से बुलेट बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। जब परिजनों ने शाम को कृष्ण के पास फोन मिलाया तो उन्हें कोई जबाव नहीं मिला।

सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक है कार्यरत,
इससे परेशान होकर परिजन बार-बार फोन पर कृष्ण से संपर्क करने की कोशिश करते रहे। लेकिन देर रात तक कृष्ण के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने दिल्ली स्थित कृष्ण के कमरे पर जाकर भी इस बारे में पूछताछ की लेकिन कृष्ण के बारे में उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इस बात से परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और लापता को तलाशने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें