फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक का अपहरण कर छीनी पिकअप

Wed, 17 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव बिंद्रावन निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर पिकअप लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर पिकअप बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चालक व मालिक बिंद्रावन निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह पिकअप डाला से दूध का धंधा करता है। शाम करीब साढ़े सात बजे वह गाड़ी लेकर बिंद्रावन से पिचौपां गांव की ओर कच्चे रास्ते से जा रहा था। गांव बिंद्राबन से थोड़ी दूरी पर निकलते ही सामने से आ रही कार को साइड को देने के लिए उसने पिकअप को एक तरफ कर खड़ा कर लिया। इसी दौरान जब कार उसके समीप पहुंची तो कार सवार चार-पांच युवकों ने नीचे उतरकर उसे जबरदस्ती पिकअप से नीचे उतार दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार सवारों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे कार में बैठा लिया। पवन कुमार ने बताया कि करीब दो घंटे बाद उक्त लोगों ने उसका मोबाइल फोन अपने पास रखकर उसे गांव डोहकी के पास उतार दिया। पवन ने पुलिस को बताया कि उक्त लोगों ने उससे जो पिकअप छीना है उसमें चार दूध के ड्राम व एक नापतौल वाली मशीन भी रखी हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर पिकअप बरामदगी की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें