गांव मकड़ाना निवासी एक युवती की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पति व सास समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में मकड़ाना निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी रोहतक की देव नगर कॉलोनी में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। सदर थाना प्रभारी उद्यमीराम ने बताया कि पुलिस ने पति व सास सहित दो ननदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।