फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने छात्र को कुचला, चार सवारियां भी घायल

Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भुरजट अड्डे के पास ओवरटेक कर रही कार को बचाने के प्रयास में दादरी रोडवेज डिपो की बस की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई जबकि हादसे में चार सवारियां भी घायल हो गई। घटना के समय बस में करीब 35 सवारियां सवार थी। घायलों को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालत को देखते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चरखी दादरी डिपो के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव आदलपुर निवासी देवेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी गांव आदलपुर की ढाणी श्रीबालाजी स्कूल गांव जाट में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह स्कूल की बस में सवार होकर अपने अड्डे पर उतरा था। बस से उतरकर कुछ कदम दूरी पर वह ओवरटेक कर रही कार को बचाने का प्रयास कर रही चरखी दादरी डिपो की चपेट में आ गया।

इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बस की स्पीड तेज होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस चार पेड़ों को उखाड़ती हुई खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में बैठे सुनीता पत्नी हवा सिंह निवासी (35), विष्णु पुत्र माडूराम (52), हालुवास गेट भिवानी, चंदा पुत्री विष्णु हालुवास गेट (16), हीरालाल पुत्र सागमल निवासी जाटवास (40) घायल हो गए। घायलों में सुनीता एवं विष्णु की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक देवेंद्र का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक देवेंद्र के ताऊ रामनिवास पुत्र लादूराम के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक एवं परिचालक मौके से फरार हो गए।

मैं स्वयं मौके पर गया था, मौके पहुंचकर वहां के हालातों का जायजा लिया है। अभी ओवर टेक की बात सुनने में आ रही है। इसलिए बिना जांच एवं पूछताछ के ड्राइवर की गलती नहीं बताई जा सकती। पूरी जांच के बाद ही विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, ट्रांसपोर्ट मैनेजर, चरखी दादरी डिपो

पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के ताऊ रामनिवास पुत्र लादूराम के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महाबीर सिंह, आकोदा चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें