फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: घर में अकेले रह रहे युवक का फंदे पर लटका मिला शव, माता-पिता का इकलौता पुत्र था मुनीष

Tue, 18 Apr 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की घटना है। मुनीष माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मुनीष पढ़ाई छोड़कर बिजली से संबंधित काम करता था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में औद्योगिक पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में घर में अकेले रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। इस बारे में आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान मुनीष उर्फ मोनू (24) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता मनोज के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि मुनीष और तीन भाई-बहन थे। मुनीष बिजली का काम करता था। सोमवार को काम करके वह अपने घर पर आ गया। रात को करीब साढ़े आठ बजे जब पड़ोस का एक व्यक्ति उसके घर में गया तो मुनीष का शव फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसी व्यक्ति ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के लिए शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

दो साल से अकेला रहता था मुनीष
मुनीष पढ़ाई छोड़कर बिजली से संबंधित काम करता था। वह तीन भाई-बहनों में छोटा और अविवाहित था। उसके माता-पिता हिसार में काम करते हैं और वहीं पर रहते हैं। पिछले करीब दो साल से मुनीष भिवानी स्थित उनको निजी निवास स्थान पर रहता था। परिजनों का कहना है कि मुनीष का किसी के साथ कोई भी झगड़ा नहीं था ना ही किसी प्रकार की कोई परेशानी थी।
विज्ञापन


फंदे पर एक शव लटका होनी की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के पिता मनोज के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। -एएसआई विनोद कुमार, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें