फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दबंगों ने किया दलित परिवार पर हमला, पांच घायल

Wed, 20 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साल्हेवाला गांव में चुनावी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार परिवार पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से हुए हमले में एक लड़की, एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हमलावरों ने सरपंच के आवास पर भी पथराव किया और अपशब्द कहे। सूचना पर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। घायलों को तोशाम स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे साल्हेवाला गांव में कुछ दबंगों ने दलित परिवार जमीदार होशियार के परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दरवाजे तोड़ डाले। हमले में तेजधार हथियार भी चलाए गए। हमले में होशियार सिंह, लीलाराम, अमित, महिला पूजा, लड़की ऋतु को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए तोशाम के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हमलावरों ने गांव में नई बनी सरपंच कांता के मकान पर भी पथराव किया और अपशब्द कहे। सूचना पर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायलों के परिजन अशोक कुमार ने बताया कि सभी घर में सोये हुए थे। अचानक गांव के दबंग लोग उनके घर आए। ट्रैक्टर से मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। चाचा होशियार सिंह के दोनों हाथों, लीलाराम के सिर, अमित के सिर और हाथों में गंभीर चोट आई है। अशोक कुमार ने बताया कि हमला चुनाव में आरोपियों के अनुसार वोट नहीं देने पर किया गया है। अशोक कुमार ने बताया कि वे स्वास्थ्य केंद्र में है और उसके परिवार वाले गंभीर है मगर यहां डाक्टर ही नहीं है। उधर सरपंच परिवार से अनिल कुमार ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर पर भी पत्थर बरसाए और अपशब्द कहे। मामले में बहल थाना प्रभार बलबीर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। अभी जांच की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें