फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता के भाई से पिस्तौल की नोक पर गाड़ी छीनी, फायर का प्रयास

Sun, 01 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन भुरटाना के भाई से बदमाश पिस्तौल की नोक पर कार छीन कर फरार हो गए। कार छीनने के बाद बदमाशों ने इनेलो नेता के भाई का पीछा भी किया। मगर उसने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र में नाकेबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

यह वारदात शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब तोशाम रोड पर बलियाली मोड़ के पास हुई। इनेलो नेता मनमोहन भुरटाना का छोटा भाई संदीप बलियाली से दवाई लेकर बवानीखेड़ा लौट रहा था, तो रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने पिस्तौल की नोक पर गाड़ी रुकवा दी। संदीप ने बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल उसकी तरफ की और चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। वह गाड़ी से निकलकर भागने लगा। वह बवानीखेड़ा की ओर भागा। हमलावरों ने उसका पीछा किया तो वह खेतों की ओर भागा। अन्य ग्रामीण नजर आने पर हमलावर गाड़ी वापस मोड़ तोशाम की ओर फरार हो गए। हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ कार लेकर फरार हो गए। संदीप ने बताया कि बदमाशों की पिस्तौल चल नहीं सकी, इसलिए वह बच गया। संदीप ने इसकी सूचना अपने भाई व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी की और नाकेबंदी भी की। मगर हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले में एसएचओ बवानीखेड़ा रमेश कुमार ने बताया कि संदीप की कार छीनी गई है। जांच की जा रही है।
मैं था निशाने पर, संदीप चला गया बलियाली: मनमोहन
इनेलो नेता मनमोहन भुरटाना ने बताया कि दवा लेने के लिए बलियाली गांव जाने का उनका कार्यक्रम था, लेकिन वर्कर मीटिंग की वजह से ऐन वक्त पर बलियाली खुद जाने के बजाय संदीप को भेजना पड़ा। बदमाशों के निशाने पर संदीप नहीं बल्कि मैं था। यह वारदात बड़ी सुनियोजित लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें