फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अपराध का ग्राफ बढ़ा: चोरी और धमकी देने के मामले में केस दर्ज, एक व्यक्ति लापता

Sun, 19 Mar 2023 05:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी। रुपये के लेन-देन को लेकर परेशान एक व्यक्ति का बिना किसी को कुछ बताए घर से चले जाने का मामला सामने आया है। चार दिन बाद भी व्यक्ति के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस संबंध में लापता की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में किराएदार के गोदाम में रखे सामान को चोरी करने व उसको जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट निवासी विजय ने बताया था कि उसने दादु डेरा से जगह किराए पर ले रखी है जिसमें उसका गोदाम है। उसके पिता ने यह जगह किराए पर ली थी। वह हर छह माह में इस जगह का किराया देता है। गत दो मार्च को जब वह अपने गोदम में गया तो उसे गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन


गोदाम के बाहर मोहनदास व ओमप्रकाश खड़े थे जबकि अंदर मिस्त्री व मजदूर थे। वे गोदाम के अंदर दीवार चिनवा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त समय वह मौके से आ गया और दोबारा फिर अन्य दुकानदारों को साथ लेकर गोदाम पर गया। लेकिन इस बार भी उन्होंने उसे धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दोनों लोगों के खिलाफ धमकी व चोरी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

रुपयों की लेन-देन को लेकर परेशान व्यक्ति लापता
भिवानी। रुपये के लेन-देन को लेकर परेशान एक व्यक्ति का बिना किसी को कुछ बताए घर से चले जाने का मामला सामने आया है। चार दिन बाद भी व्यक्ति के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस संबंध में लापता की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में शहर में स्थित गुरुद्वारा के समीप निवासी महिला वर्षा ने बताया कि उसके पति का नाम दिनेश है। उसका पति कुछ दिनों से रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान थे। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। गत 15 मार्च की रात को वह बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया। जब उन्होंने उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों फोन स्वीच ऑफ आ रहे है। चार दिन बाद भी वह घर पर वापस नहीं आया है। उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव जगह पर उसको तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इससे परेशान होकर परिजनों ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस लापता को तलाशने में जुटी है। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें