फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के मकान से नकदी-जेवर चुराए

Sun, 22 Nov 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर परिवार के साथ समारोह में गया था।
विज्ञापन


चोर मकान का ताला तोड़ साढ़े 10 हजार की नगदी और 50 हजार के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार दोपहर का है। चोरों ने बैंक कॉलोनी त्रिवेणी जोहड़ी के नजदीक रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अभय राम के मकान को निशाना बनाया। अभय राम के बच्चे स्कूल गए थे और वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ अपने भाई की बेटी के लग्न कार्यक्रम में शिरकत करने भिवानी में ही भोजावाली माता मंदिर क्षेत्र में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अभय राम ने बताया कि वे दोपहर करीब एक बजे अपने मकान को अच्छे से बंद करके गए थे। शाम को पांच बजे आए तो मकान के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा था। चोर कमरे का मुख्य ताला तोड़ उसमें रखे संदूक से साढ़े 10 हजार नकद और 60 हजार के आभूषण चोरी कर ले गए। एएसआई वेदपाल ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। निरीक्षण के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें