फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: निजी बस की चपेट में आकर एसपीओ की मौत, नए बस स्टैंड के पास हुआ सड़क हादसा

Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसा हुआ है। गुरुग्राम के निजी अस्पताल में एसपीओ की मौत हुई है। औद्योगिक पुलिस थाना में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में नया बस स्टैंड के पास तैनात यातायात पुलिस के एसपीओ की निजी बस की चपेट में आकर मौत हो गई। एसपीओ के बेटे की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में शिव कॉलोनी रोहतक निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनके पिता 54 वर्षीय कुलदीप भिवानी यातायात पुलिस थाने में एसपीओ थे। 29 जून को उनके पिता कुलदीप की ड्यूटी नया बस स्टैंड के पास लगी थी। वह भी अपनी बुआ के पास बैंक कॉलोनी भिवानी में आए थे।

उन्हें और उसके पिता के एक साथ ही शाम साढ़े पांच बजे घर लौटना था। इसलिए शाम को वह अपने पिता के पास जा रहे थे कि इसी दौरान एक निजी बस ने ड्यूटी पर तैनात उनके पिता को टक्कर मार दी। चालक उनके ऊपर से बस चढ़ाकर कर ले गया। गंभीर हालत में उनके पिता को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां से उन्हें गुरुग्राम के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ललित की शिकायत पर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें