फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
गांव महराणा के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक गांव महराणा के रहने वाले थे। पुलिस ने बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक युवक फसल कटाई कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव महराणा निवासी लक्ष्मण (30) व अजय(18) मंगलवार शाम परिजनों के साथ खेत मे फसल कटाई के लिए गए थे। देर रात दोनों युवक खेत का काम निपटाने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। खेत से कुछ दूर चलते ही अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना में दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोटें भी आईं। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने युवकों को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा देख मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से मिले कागजातों से दोनों की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृत युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

रात करीब तीन बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। तब तक एक युवक दम तोड़ चुका था जबकि दूसरे को सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगाकर पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें