भिवानी के तोशाम में बुधवार देर शाम तोशाम-हिसार मार्ग पर खानक में रिलायंस पैट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक अप्रवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेपाल निवासी 25 वर्षीय बलराम खानक में एक पैट्रोल पंप पर काम करता था। बुधवार देर शाम वह मोटरसाइकिल पर सब्जी आदि सामान लेने के लिए खानक की तरफ जा रहा था। तोशाम-हिसार मार्ग पर रिलायंस पैट्रोल पंप से निकलते ही हिसार की तरफ से आ रहे एक ट्राले की चपेट में आ गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार अप्रवासी युवक बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राला ड्राइवर ट्राले को मौके पर ही छोड़ घटना स्थल से फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।