फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर मकान में घुसकर युवकों ने मचाया उत्पात

Thu, 05 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 चरखी दादरी में पुराना शहर स्थित एक मकान में बुधवार देर रात घुसकर चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उक्त युवकों ने मकान मालिक के साथ पहले मारपीट की और फिर वहां खड़े वाहनों पर भी जमकर भड़ास निकालते हुए तोड़ डाला। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत सिटी थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मकान मालिक लवली ने बताया कि वह बुधवार देर रात करीब दस बजे अपने घर पर  बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव भागवी निवासी एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ  जबरन उसके घर में घुस गया। उक्त युवकों ने उसे व सभी परिजनों को धमकियां देने के साथ मारपीट भी की। लवली ने बताया कि उक्त युवकों ने उस पर डंडों से हमला बोल दिया और वह अपनी जान बचाने के लिए उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकला। इसके बाद हमलावर युवकों ने तैश में आकर घरेलू सामान के साथ-साथ घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और एक कार के शीशे तोड़ डाले। पीड़ित लवली ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तीन माह पहले उसके पास फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी यह रकम नहीं देने पर उसे दादरी में नहीं रहने देने की धमकी भी दी थी। उक्त युवक इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी सिटी पुलिस को सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें