फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौगाट खाप उपप्रधान पर हमले और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में करीब दस दिन पूर्व खाप फौगाट के उप-प्रधान पर हमला बोल नकदी लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक भिवानी के गांव दिनोद का रहने वाला है जबकि मुख्य आरोपी लाधान पाना निवासी धोलिया है। पुलिस ने घायल के बयान पर दोनों नामजद सहित रीब आधा दर्जन अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


27 अगस्त की रात खाप फौगाट उप-प्रधान बॉबी फौगाट बाइक पर सवार होकर कॉलेज रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उन्हें रुकवा लिया जबकि पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बॉबी फौगाट ने मारपीट व लूटपाट के आरोप लगाए थे। हमलावरों को भी बॉबी फौगाट ने पहचान लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को खाप फौगाट डीएसपी से व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी एसडीएम से मिले थे। दोनों ने ही पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर शाम तक का समय दिया था।

पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। बुधवार को दिनोद निवासी मनीष व लाधान पाना निवासी धोलिया को दिनोद मोउ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें