Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
भिवानी के बड़दू मुगल गांव के सरपंच के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस में दी शिकायत में बड़दू मुगल के सरपंच महीपाल ने बताया कि 27 जुलाई को गांव में राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश की जा रही थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पैमाइश कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश की। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 34, 506 तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने नामजद दो आरोपियों रामपाल तथा बीरबल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।