फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर दी जान

Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
poison - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न से परेशान एक  महिला ने शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर रुखसाना ने यह कदम उठाया।मुरादनगर के गांव नेकपुर निवासी राशिद ने बताया कि उसकी बहन रुखसाना की शादी मसूरी निवासी फरमान के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसको परेशान करते थे और आए दिन मारपीट करते थे। इसकी शिकायत कई बार उसने मायके में भी की थी। राशिद ने बताया कि पिछले कुछ साल से मारपीट की घटनाएं ज्यादा हो गई थीं। इस पर उन्होंने ससुराल वालों से बात की तो वह हर बार अपनी गलती मान लेते थे। इसलिए वह भी चुप हो जाता था।

शुक्रवार सुबह भंाजे मोहनिस ने फोन पर रुखसाना के जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग रुखसाना के शव को अपने गांव ले गए। वहां देर शाम उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके साथ ही रुखसाना के पांचों बच्चों को भी मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


मसूरी एसओ का कहना है कि राशिद की शिकायत पर रुखसाना के पति फरमान, देवर इमरान, देवरानी भूरी और जेठ इरफान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें