फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल बाद दर्ज हुआ मामला

Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में साढ़े तीन साल पहले लोहारू रोड पर मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों के मामले में अब कोर्ट की इस्तेगासा पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साढ़े तीन साल पहले 24 मई 2013 में गुप्त सूचना पर औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने लोहारू रोड स्थित गणपति मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। केस में सहायक बने अधिवक्ता राजीव कौशिक ने बताया कि 20 तरह की प्रतिबंधित दवाइयां दुकान पर पाई गई थी, जो कि नशे में काम आती है। नशीली दवाइयां पकड़े जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट की इस्तेगासा पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृष्णा कॉलोनी में भी प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पकड़ी। अधिवक्ता ने बताया कि इसमें भी इन्हीं लोगों का हाथ रहा। अधिवक्ता ने बताया कि वे नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे है तो उन्हें व परिवार के सदस्यों को परेशान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि कोर्ट की इस्तेगासा पर संजय कपूर, सचिन रखेजा, अनिल रहेजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें