फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
भिवानी में स्कूल से घर लौट रहे एक प्राइवेट स्कूल शिक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे है। सेक्टर 13 वासी करीब 50 वर्षीय देवीदयाल कौशिक रोहतक मार्ग पर बैंक कॉलोनी में स्थिति एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे तो राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और शिक्षक को कुचल दिया। गंभीर हालत में शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके पति स्कूल से लौट रहे थे। उसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें