फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: मास्टर माइंड ने खोले राज, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

Fri, 16 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेपर लीक
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में पेपर लीक मामले में पकड़े गए मास्टर माइंड कोचिंग सेंटर संचालक जितेंद्र सिवाच ने पेपर लीक मामले में पुलिस को अहम बातें बताई हैं। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिवाच से कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए मास्टर माइंड को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों से लगातार कड़ियां जुड़ती जा रही है। मगर पुलिस अभी भी पेपर लीक करने वालों से दूर है। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड रोहतक में एकेडमी चलाने वाले संचालक जितेंद्र सिवाच को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में ही जितेंद्र सिवाच ने केस से जुड़े अनेक पहलुओं का खुलासा किया है। साथ ही कुछ नाम भी बताये हैं। अब पुलिस बताये गए नामों के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। पहले पकड़े गए अनिल पंघाल, विरेंद्र से भी पूछताछ की जा रही है। अब पूछताछ में सामने आए तथ्यों को पुलिस जांच का विषय बताते हुए कुछ नहीं बोल रही है। मगर इतना तय है कि पेपर लीक करने के मामले में कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीएसपी व स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज विजय देशवाल ने बताया कि मास्टर माइंड जितेंद्र को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। पेपर लीक कैसे किया गया, इसकी जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें